उत्तराखंड-बाघ के हमले के कई घण्टों बाद स्कूटी सवार का यहां मिला आधा शव, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें

रामनगर के मोहान के पनोद नाले पर स्कूटी सवार पर बाघ के हमले के कई घण्टों बाद युवक का शव बरामद हो सका है। बाघ ने मृतक युवक के आधे शरीर को खा दिया है। शनिवार की रात करीब नौ बजे पनोद नाले पर स्कूटी सवार तीन युवक पर बाघ ने हमला किया और नफीस को बाघ उठा ले गया था। पूरी रात युवक की तलाश चलती रही। सर्पदुली रेंजर बिन्दरपाल सिंह ने बताया कि कॉर्बेट व रामनगर वन प्रभाग की टीमें युवक को खोज रही थी। रविवार के तड़के युवक का शव घटना स्थल से काफी दूरी पर घनी झाड़ियों में मिला है। शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad