उत्तराखंडः अब यहां पहले निकाह हो गया इसके बाद ससुराल पहुंची दुल्हन नहीं उतरी कार से, लौट आयी मायके और फिर…

ख़बर शेयर करें

बाजपुर:इन दिनों शादियों का सीजन चरम पर है। ऐसे में कई शादियों से जुड़े गजब के मामले सामने आ रहे है। अब खबर ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से आ गई। जहां शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन गाड़ी से नीचे नहीं उतरी और बैरंग अपने घर लौट आयी। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में इस शादी की चर्चा है।
पूरा मामला बाजपुर के दोराहा चौकी क्षेत्र के रम्पुरा शाकर गांव का है। एक युवक का निकाह मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार को दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। पूरी रस्मों के साथ निकाह किया गया। इसके बाद रविवार सुबह बेटी को परिजनों ने दूल्हे के साथ विदा भी कर दिया। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर बाजपुर पहुंचा तो हंगामा शुरू हो गया।इधर दूल्हे के घर सभी लोग दुल्हन का इंतजार कर रहे है। जैसे ही बारात घर पहुंची तो लोग दुल्हन को घर के अंदर ले जाने को कार से उतारने लगे तो दुल्हन ने मना कर दिया। दुल्हन ने कार से उतरने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन की बातें सुन दूल्हा पक्ष हैरान रह गया। जब इसका कारण दूल्हे पक्ष के लोगों ने जानना चाहा तो जवाब सुन सभी दंग रहे गये।दुल्हन का कहना था कि उसकी निकाह किसी और से तय हुई थी, लेकिन निकाह किसी और से कर दी गई। दूल्हा पक्ष के लाख समझाने के बाद भी दुल्हन ने कार से उतरने को तैयार नहीं हुई, जिसके बाद दूल्हन अपने मायके वापस लौट गई। इधर दुल्हन के मायके पहुंचने पर दुल्हन पक्ष के लोग भी हैरान हो गये। सभी ने दुल्हन से पूछा तो उसने बताया कि उसका निकाह जिस लड़के के साथ तय हुआ था, निकाह करने वाला शख्स दूसरा है। उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी गई है। कार में बैठने के बाद जब उसने शौहर का चेहरा देखा तो तब इसका पता चला। दुल्हन की बातें सुनकर दुल्हन के माता-पिता भी हैरान रह गये। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें हुए निर्णय के बाद दूल्हे ने दूल्हन पक्ष की ओर से मिले गहने और सभी सामान वापस कर दिए और दोनों अपने-अपने घरों को चले गए।