उत्तराखंड: पहली बार शुरू हो रही हवाई सेवा,पिथौरागढ़ से दिल्ली जानिए किराया..

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ के लोग अब दिल्ली का सफर भी विमान से कर सकेंगे। एलाइंस एअर कंपनी गुरुवार से पिथौरागढ़-दिल्ली के बीच पहली बार विमान सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है।मंगलवार को विमान संचालित करने वाली कंपनी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुचारु रहेगी। सुबह 9:20 बजे दिल्ली से विमान पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा। 10:45 बजे नैनी सैनी एयरपोर्ट में विमान उतरेगा। आधे घंटे यहां विश्राम के बाद विमान 11:15 में दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर एक बजे यात्री दिल्ली पहुंच जाएंगे। पहले दिन ऑफर है, उसके बाद किराया 7447 रुपए दिखाया गया है

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad