उत्तराखंड: इन जिलों में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के इन जिलों में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, सावधानियां बरतने के लिए गाइडलाइन जारी

उत्तराखंड में भारी रहेंगे अगले कुछ दिन, कई जिलों में आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों के लोग बरतें सावधानी

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से गर्मी की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मैदानी जिलों से लेकर पर्वतीय जिलों में बढ़े तापमान का असर देखने को मिल रहा है, तो वहीं अगले कुछ दिनों तक चिलचिलाती धूप से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 मई को प्रदेश के तमाम पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिला प्रशासन को तमाम सावधानियां बरतने संबंधित गाइडलाइन भी जारी कर दिया है. साथ ही सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं
28 मई को इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान: उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जारी अलर्ट के अनुसार, इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. इन जिलों के अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Ad
Ad Ad