उत्तराखंड- अल्मोड़ा BA तृतीय वर्ष की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के एसएसजे कॉलेज में बी ए अंतिम शाल की छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। हल्द्वानी में उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक भवाली के पोस्ट लोहाली उलगुर निवासी गीता नेगी उम्र 21 वर्ष पुत्री भुवनेश्वर सिंह अल्मोड़ा कैंपस में b.a. तृतीय वर्ष की छात्रा थी और घर से ही कॉलेज अप डाउन करती थी दीपावली की छुट्टी के बाद वह घर पर ही थी। इस बीच गीता पिछले कुछ समय से देवी देवताओं के चक्कर में परेशान चल रही थी, पूजा पाठ के साथ ही उसका उपचार भी चल रहा था। रविवार की शाम को अज्ञात कारणों के चलते गीता ने जहर घटक लिया जिसके बाद उसे परिजनों ने आनन-फानन में हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad