उत्तराखंडः प्रदेश के दामाद बने फेमस अभिनेता परितोष त्रिपाठी , आज ले रहे हैं पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ सात फेरे

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड से लगातार बड़े स्टारों की शादियां हो रही है। पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से साक्षी से शादी की। इसके बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा से शादी है। वहीं कई और स्टार उत्तराखंड के दामाद बन चुके है। अब मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी जिन्हें लोग मामाजी के नाम से जानते है। आज वह भी उत्तराखंड के दामाद बनने जा रहे हैं। आज शुक्रवार को वह विवाह के बंधन में बंधेंगे। परितोष त्रिपाठी की शादी में शिरकत करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं। दून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में आयोजित हो रहे समारोह में मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी भी सपरिवार शामिल हो रहे हैं।बता दें कि इससे पहले गुरूवार को एक रिजॉर्ट में मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। आज अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी इस विवाह समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे हैं।परितोष की शादी में सांसद और अभिनेता रवि किशन के भी रात तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना है। परितोष त्रिपाठी की शादी पिथौरागढ़ की रहने वाली मीनाक्षी से हो रही है। बता दें कि परितोष एक डांस रियलिटी शो में गीता कपूर के साथ काम कर चुके हैं। इसी शो के दौरान उन्हें मामाजी के नाम से फेम मिला। इसके अलावा उन्होंने अन्य फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है।