उत्तराखंड-दुःखद प्रदेश का एक और बेटा देश के लिये वीरगति को प्राप्त

ख़बर शेयर करें

वीरों की भूमि उत्तराखंड के एक और लाल देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो गया है यह जानकारी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है आपको बता दें कि पौड़ी के पाबो ब्लॉक बुराशी गांव के निवासी मनदीप सिंह नेगी गढ़वाल राइफल में तैनात थे।कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा कि मनदीप सिंह नेगी की शहीद होने की दुःखद खबर मिली , ये खबर सुनकर बेहद आघात पहुंचा भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ईश्वर परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।आपको बता दें कि मनदीप 2017 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे और वर्तमान में मेरठ में ड्यूटी दे रहे थे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad