उत्तराखंड- यहां माता -पिता से माफी मांग , पुत्र ने उठा लिया ये आत्मघाती कदम

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- मां-पिता की सेवा न कर पाने से आहत एक बेटे ने फांसी लगाकर जान अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही को भेज दिया।दिनेशपुर ऊधमसिंहनगर निवासी अमन कोश्यारी (24) पुत्र त्रिलोक सिंह कोश्यारी यहां दुर्गा सिटी सेंटर स्थित एक प्लाइंट में काम करता था और काठगोदाम के टैगोर कालोनी में पुष्पा जोशी के मकान में एक किराए पर रहता था। बताया जाता है कि सोमवार को अमन काम पर नहीं पहुंचा। ज्यादा देर हुई तो सहकर्मी ने अमन को फोन किया। कई फोन करने के बाद भी जब अमन का फोन नहीं उठा तो एक सहकर्मी अमन के कमरे में पहुंचा और वहां का नजारा देख कर उसके होश उड़ गए।अंदर अमन का शव पंखे के सहारे लटक रहा था। आनन-फानन में उसने इसकी सूचना काठगोदाम पुलिस को दी। कुछ ही देर में एसआई महेंद्र राज सिंह मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतारा और वहीं पुलिस को सुसाइड नोट मिला। जिसमें अमन ने लिखा ‘मम्मी-पापा, मैं आपका भरण-पोषण नहीं कर पाया। मुझे माफ कर देना।’ जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad