उत्तराखंड-बदमाशों के हौसले बुलंद लूट के इरादे से युवक में हमला कर उतारा मौत के घाट

ख़बर शेयर करें

देहरादून-प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं हर रोज कोई न कोई आपराधिक वारदात सामने आ रही हैं वहीं विकासनगर में लेमन अस्पताल के पास बदमाशों ने लूट के इरादे से युवक को चाकू गोदकर उसकी हत्या कर डाली। एक आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना है। पुलिस के मुताबिक वारदात मंगलवार देर रात लेमन अस्पताल ने नजदीक एक पेट्रोल पंप के बाहर हुई। मृतक की पहचान यूनुस के रूप में हुई है। उसकी हिमाचल के पांवटा क्षेत्र में दुकान है। वह यहां पर अपनी ससुराल में आया हुआ था।रात करीब 11.30 बजे जैसे ही वह पेट्रोल भरवाकर निकलने लगा तो पंप के बाहर खड़े बदमाशों ने उसे रोका और लूटने का प्रयास किया।उसने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए। लहूलुहान यूनुस को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गयी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad