उत्तराखंड बागेश्वर-स्कूल से ड्यूटी के बाद घर लौटा शिक्षक तो पत्नी फंदे में मिली लटकती

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर-इन दिनों उत्तराखंड में लगातार आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है ,कुछ ऐसी ही खबर प्रदेश के दुरस्त पहाड़ी

जिले बागेश्वर से आयी है। जहां लगातार महिलाएं मौत को गले लगा रही है। अब बागेश्वर जिले के ही घिंघारुतोला के अंतर्गत सिमखेत निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर है। उसका शव घर के अंदर लटकता हुआ मिला। घर आने पर पति ने शव को देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल राजस्व पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मौत का कारण लंबे समय से महिला डिप्रेशन में रहना माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार बागेश्वर के दफौट क्षेत्र के सिमखेत निवासी 50 वर्षीय मुन्नी जोशी पत्नी राधाकृष्ण जोशी का शव उनके घर मेें रस्सी के लटकता हुआ मिला। घटना के वक्त कोई घर पर नहीं था। पति स्कूल में थे जबकि बहू और बेटा दो दिन पूर्व दिल्ली चले गये थे। स्कूल से घर लौटे पति ने घर का दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसआई जगत कोरंगा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि मृतका लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थी। उसका उपचार दिल्ली के किसी चिकित्सालय से चल रहा था।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad