उत्तराखंड-नहाने आये दो मित्र बहे नदी की लहरों में खोजबीन है जारी

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश-उत्तराखंड में नदियों में डूबने बहने की खबरें लगातार आ रही है एक ऐसा ही मामला ऋषिकेश के शिवपुरी इलाके में संडे की शाम को देहरादून से घूमने आए दो दोस्त नहाते समय गंगा में बह गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है फिलहाल युवकों का कुछ भी पता नहीं चला।जानकारी के मुताबिक संडे को देहरादून निवासी आकाश रौतेला उम्र 25 वर्ष और मोहम्मद तैय्यर उम्र 35 वर्ष शिवपुरी में घूमने के लिए आए थे और करीब 5:00 बजे दोनों दोस्त गंगा में नहाने के लिए गए इस दौरान आकाश अचानक बहने लगा तो उसे बचाने के लिए तैय्यर भी गंगा में कूद गया। और दोनों बह गए देर रात तक पुलिस और एसडीआरएफ में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन दोनों युवकों का कहीं पता नहीं चला आज फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad