उत्तराखंड:-सावधान हो जाइए,ब्रांडेड कंपनियों के नाम का नकली ब्यूटी कॉस्मेटिक समान आपके बाजार में भी हो सक्ता है, यहां पुलिस व नामी ब्रांडेड कंपनी के अधिकारियों ने ब्यूटी कॉस्मेटिक सामान पकड़ा ,जिसे नकली बताया

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- ये खबर आपके लिए बड़ी महत्वपूर्ण है कि अगर आप नामी ब्रांडेड कंपनियों का ब्यूटी कॉस्मेटिक सामान खरीद रहे हैं। तो आपको सावधान रहने की बेहद जरूरत है क्योंकि बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान बेचने की शिकायतों के बाद इसका भंडाफोड़ भी हुआ है। हल्द्वानी में पुलिस और नामी ब्रांडेड कंपनी के अधिकारियों ने दो दुकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में हिंदुस्तान लीवर के लैक्मे और एलएटी कंपनी के ब्यूटी कॉस्मेटिक सामान पकड़ा है जो कि नकली बताया जा रहा है।सीओ शांतनु पराशर के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान लाइन नंबर 1 में मून कॉस्मेटिक और इरफान कादरी की दुकान में से ब्रांडेड कंपनियों का नकली ब्यूटी कॉस्मेटिक माल पकड़ा गया है। इस दौरान संबंधित कंपनी के अधिकारी भी वहां मौजूद रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लंबे समय से ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान बेचे जाने की खबर मिल रही थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। अब इन नकली सामान को जांच के लिए भेजा जाएगा फिलहाल सारा सामान जप्त कर दुकान सीज की गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad