उत्तराखंड: मैदान हो या पहाड़ बस गर्मी ही गर्मी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बृहस्पतिवार दोपहर में हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही दोपहर जैसी तपन महसूस हुई। गर्मी से लोगों पसीने से तरबतर हो गए। कई लोग सिर ढककर घरों से निकले। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।
दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। पार्क, बाजार और चौराहों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ रही। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और बाहर काम करने वाले लोगों को हुई।

हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर की ठंडी वादियां भी गर्मी से अछूती नहीं रही। यहां भी अधिकतम तापमान 30 का आंकड़ा पार कर 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
शुक्रवार और शनिवार को एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार से पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। मैदानी इलाकों में इसका बहुत असर दिखाई नहीं देगा। पर्वतीय जिलों से लगे मैदानी क्षेत्रों में हल्का असर हो सकता है। रविवार से फिर मौसम में गर्माहट शुरू हो जाएगी। – डॉ. चंद्र सिंह तोमर, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून

Ad
Ad Ad