उत्तराखंड:(बिग ब्रेकिंग)बाजार बंद, नगर पालिका बागेश्वर द्वारा व्यापारियों पर थोपे गए यूजर चार्जेस के विरोध में कल मंगलवार 4 जनवरी बागेश्वर बाजार बंद का एलान

ख़बर शेयर करें

बीती शाम 02 जनवरी को उल्का मन्दिर मे एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे यूथ कांग्रेस द्वारा बाजार बन्द के सन्दर्भ मे एक पत्र व्यापार संघ को दिया गया।
जिसके बाद व्यापार संघ बागेश्वर कि कोर कमेटी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 04 जनवरी मंगलवार को यूजर चार्जेस के विरोध मे समस्त दुकानें बन्द रहेंगी
बाहार से आये व्यापारी और कुछ गरीब लोग बाजार मे कहीं भी बैठ जा रहें है जिसमे अन्य व्यापारियों व जनता को परेशानी हो रही है इसलिए एक नियत स्थान चयनित कर उनके बैठने कि व्यवस्था की जायेगी
इस बैठक मे मनीष जखवाल, देवेन्द्र सिंह अधिकारी, हरीश सोनी, भूपेन्द्र जोशी, अमित कार्की, किशन कुमार सोनी, तारा दत्त तिवारी, महिपाल सिंह भरडा, मनीष पाण्डेय आदि जन उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad