उत्तराखंड :(बिग न्यूज) 2390 भर्तियों का कैलेंडर जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में बेरोजगारों के लिए समूह-ग की भर्तियों का पिटारा खुल गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 14 भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है, जिनसे 2390 पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा।
आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल ने बताया कि विभिन्न विभागों से मिले भर्ती प्रस्तावों के आधार पर यह कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें इस महीने से लेकर दिसंबर तक होने वाली 14 परीक्षाओं को शामिल किया गया है। पेपर लीक प्रकरण के चलते रद्द हुई स्नातक स्तरीय की जो भर्ती परीक्षा 17 मई को प्रस्तावित थी, वह अब 14 जून को कराई जाएगी। विशेष तकनीकी अर्हता के 57 पदों की जो भर्ती परीक्षा तीन मई को प्रस्तावित थी, वह अब 28 जून को होगी। आयोग इस साल इंटरमीडिएट स्तरीय और स्नातक स्तरीय नई भर्तियां भी निकालेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad