उत्तराखंड-(BIG NEWS) कुमाऊं के इस जिले में 29 सड़कें बंद, रिकॉर्ड बारिश, नदियां उफान पर

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में हुई भारी मूसलाधार बरसात की वजह से जहां आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है तो वहीं जिले में 29 सड़के बंद हैं जिनमें है राज्य मार्ग हैं जबकि तीन प्रमुख जिला मार्ग बंद है इसके अलावा ग्रामीण मार्ग भी बड़ी संख्या में बंद हैं जिनको खोलने के लिए सरकारी मशीनरी जेसीबी लगाकर कार्य कर रही है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 9:00 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में भारी बारिश रिकार्ड की गई है नैनीताल स्नो व्यू इलाके में 100 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है जबकि हल्द्वानी काठगोदाम में सबसे ज्यादा 312 मिली मीटर बरसात रिकार्ड की गई है वहीं कालाढूंगी में भी बारिश जमकर हुई यहां 197 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है इसके अलावा गौला, कोसी, नंदौर सहित अन्य छोटी बड़ी नदियां नहर और नाले पूरी तरह उफ़ान पर हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad