उत्तराखंड-(big news)यहां हत्या की दर्दनाक घटना , पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डूबा कर ली जान, चीखते- चिल्लाते रहे बच्चे

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर:उत्तराखंड के शांत वातावरण में कुछ समय से अपराध के ग्राफ में इजाफा देखने को मिल रहा है। अपराध के मामले में उधम सिंह नगर सुर्खियों में है। ताजा मामला रुद्रपुर से सामने आया है जहां पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डूबा डुबाकर दर्दनाक मौत दी है।यह देख बच्चे बीच बचाव करने लगे तो आरोपित ने उनकी पिटाई भी कर दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से करनई बलिया उत्तर प्रदेश निवासी आजाद राजभर शिमला पिस्तोर गंगापुर फार्म रुद्रपुर में काम करता है , उसकी 40 साल की पत्नी रानी और बच्चे भी रहते हैं बताया जा रहा है की आजाद नशे का आदी है जिसको लेकर आजाद और उसके पत्नी मैं अक्सर झगड़ा हुआ करता था बताया जा रहा है कि देर रात पति जब नशा कर घर पहुंचा तो दोनों के बीच विवाद खड़ा हो।शुक्रवार रात एक बजे भी इसी को लेकर उनमें विवाद हो गया। इसके बाद आजाद अपनी पत्नी रानी को खींचकर घर के पास ही गोबर के दलदल के पास ले गया, जहां उसने रानी को गोबर के दलदल में तब तक डुबाता रहा, जब तक उसकी जान नही चली गई बच्चों के सामने ही पति ने पत्नी को दर्दनाक मौत दे दी जिससे बच्चे भी खौफ खा गए।सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही हत्यारोपित पति की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की मृतका के पुत्र सूरज की तहरीर पर आजाद राजभर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad