उत्तराखंड: (Big News)- यहां 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, जिसमें एक के बाद एक तस्करों को जेल भेजने का काम कर रही है। अब हल्द्वानी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। मुखानी पुलिस और एसओजी के सहयोग से एक स्मैक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास से कुल 102 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।इसका खुलासा करते हुए आज एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मुखानी पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को रोका। चैकिंग में उसके पास से 102 ग्राम बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम विजय सिंह नेगी पुत्र स्व राम सिंह नेगी मूल निवासी बेडामासी चौखुटिया जो हाल में हल्द्वानी किराए पर रहता है। वह नशे का आदी भी है ।एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को ₹2500 नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad