उत्तराखंड:(बिग न्यूज)बागेश्वर यहां सरयू पुल में पेंट का कार्य करते वक्त नदी में गिर गए दो पेंटर,एक की मौत दूसरा हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: दीपावली के दिन आरे बाईपास मंडलसेरा पुल में पेंट कर रहे दो पेंटर कार्य करते वक्त अचानक नदी में गिर गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।मिली जानकारी के अनुसार आरे बाईपास में सरयू नदी पर बने मोटर पुल में पेंटिंग का काम चल रहा था। अचानक पाइप खिसकने से पेंट कर रहे दो पेंटर शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर सरयू नदी में गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान इनमेव्से एक पेंटर की मौत हो गई दूसरे पेंटर को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।जहां गंभीर रूप से घायल मोहम्मद अकरम को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।वहीं दूसरे घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad