उत्तराखंड: (बिग न्यूज) 5 मई तक इन जिलों में मौसम अलर्ट, रहे सावधान!

ख़बर शेयर करें

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में आगामी तीन दिनों (3, 4 और 5 मई) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 3 मई को राज्य के सभी 11 पर्वतीय जिलों में मौसम के तीव्र रूप लेने की संभावना जताई गई है।

4 और 5 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि, तीव्र से अति तीव्र वर्षा तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अतिरिक्त 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी खराब मौसम की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों को उच्च सतर्कता बरतने और किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और राहत-बचाव टीमों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:
SEOC – 1070
DEOC – 1077
आपातकालीन सेवा – 112

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad