उत्तराखंड:(बिग न्यूज)पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का हरदा पर बड़ा बयान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए इस चुनावी सीजन में हरीश रावत पर बड़ा जुबानी हमला किया है। बहुगुणा ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि हरीश रावत के लिए लालकुआं राजनीतिक रूप से मौत का कुआं साबित होगा। विजय बहुगुणा ने कहा कि हरीश रावत एक साथ दो जगह से हार कर न जाने कहां-कहां से खिसक खिसक कर यहां आए हैं। और यहां उनकी राजनीतिक रूप से अंतिम हार होगी। इसके अलावा बहुगुणा ने टिकट न मिलने से भाजपा के बागी हुए उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा कि वह अपना नामांकन वापस ले लें नहीं तो भाजपा सभी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने से भी नहीं चूकेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad