उत्तराखंड:(बड़ी खबर)कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत बर्खास्त , 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित

Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से बीते रोज सबसे बड़ी खबर सामने आई है कि धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को बर्खास्त कर दिया गया है सीएम धामी ने कैबिनेट से बर्खास्त किया है।
भाजपा ने छह साल के लिए किया बर्खास्त, कांग्रेस में जाने की खबर पक्की होने के बाद भाजपा ने फजीहत से बचने को चला दांव।भाजपा ने हरक सिंह रावत की बहू को टिकट देने से साफ इंकार कर दिया था।
उधर जानकारी आ रही है कि कांग्रेस ने हरक सिंह रावत को डोईवाला से टिकट और उनकी बहू को लैंसडौन से टिकट देने को मंजूरी दे दी है।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह पार्टी से निष्कासित देहरादून , भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासनहीनता के कारण डॉ हरक सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad