उत्तराखंड-(बिग न्यूज) यहां गिरी 200 मीटर गहरी खाई में पर्यटकों की कार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में इन दिनों लगातार सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही है अधिकतर दुर्घटनाएं पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल रही हैं अब पहाड़ पर एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है मामला पिथौरागढ़ के कनाली छीना बंदरलीमा के पास का है करीब 200 मीटर गहरी खाई में कार जा गिरी जिससे दिल्ली के रहने वाले 2 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों पर्यटकों को कड़ी मशक्कत से निकाल 108 सेवा से अस्पताल को भेजा जहां घायलों का इलाज चल रहा है।थानाध्यक्ष कलानीछीना जावेद हसन ने बताया कि दिल्ली निवासी पर्यटकों की कार कलानीछीना से पिथौरागढ़ को जा रही थी जहाँ हादसा हुआ है। घायल पर्यटक का नाम यश कुमार आनंद विहार दिल्ली जबकि एक महिला पर्यटक गीता राजपूत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 108 की मदद से घायलों को अस्पताल को भेजा गया है।हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं घटना के दौरान महिला पर्यटक कार में काफी देर तक फंसी रही जहां पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला और सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad