उत्तराखंड-(Big न्यूज) प्रदेश में आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन नदी नालों से रहे सावधान

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य में रविवार को चमोली और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है वही शेष पर्वतीय और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।
तथा पुलिस प्रशासन के साथ ही आम जनता को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच बारिश का असर कमतर रहने के आसार है।उन्होंने सतर्क रहने की सलाह देते हुए बताया कि बारिश के चलते पर्वतीय जिलों में मध्यम भूस्खलन की संभावना है।
कहीं कहीं नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव से दिक्कतें हो सकती है। नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को विशेष एहतियात की जरुरत है। बारिश के दौरान यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad