उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहां नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी– हल्द्वानी के बेलबाबा के पास नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें स्वयं दुग्ध संघ के चेयरमैन उनकी पत्नी सहित छह लोग घायल हो गए जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा मंगलवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रहे थे इस दौरान बेल बाबा के पास अचानक सड़क के सामने जानवर आने से उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें स्वयं मुकेश बोरा एवं उनकी पत्नी सहित छह लोग घायल हो गए जिनका नीलकंठ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad