उत्तराखंड -(big news) इस विवादित पूर्व IFS आई एफ एस को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून विजिलेंस ने वैशाली गाजियाबाद से कई दिनों से उत्तराखंड से फरार चल रहे और बचने के ठिकाने तलाश रहे विवादित पूर्व IFS अफसर किशनचंद को गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी विजिलेंस अमित सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। आपको बताते चलें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर किशन चंद से जुड़े कई मामलों की जांच चल रही थी। और जांच में विजिलेंस को कई खामियां मिली थी।इसके आधार पर विजिलेंस बयान के लिए किशनचद की तलाश कर रही थी, लेकिन वह फरार चल रहे थे। बता दें कि किशनचंद पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में तैनाती के दौरान मोरघट्टी और पाखरो में अवैध तरीके से निर्माण कार्य कराने, हरे पेड़ों के कटान, सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी बिल बनाकर ठेकेदारों को भुगतान करने के आरोप लगे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad