उत्तराखंड:(big news)रसोई गैस के दामों में फिर उछाल,इतने रुपए का इजाफा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड- महंगाई की मार झेल रहे प्रदेश वासियों को फिर एक जोर का झटका लगा है। घर की रसोई का बजट बिगाड़ने वाली गैस के दाम और भी अब और भी बढ़ गए हैं । घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आज शनिवार को झटका देने वाली खबर आई है।गैस में एक बार फिर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। कीमतों में नवीनतम संशोधन के साथ, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 999.50 रुपये होगी। बता दे कि इस महीने की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 102.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।जिसके बाद नई दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2355.50 रुपये हो गई थी। वहीं 5 किलो के एलपीजी वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत भी 655 रुपये कर दी गई है। इससे पहले, वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 1 अप्रैल, 2022 को बढ़ाई गई थी। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत इससे पहले 22 मार्च को भी बढ़ाई गई थी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad