उत्तराखंड:(बिग न्यूज)देहरादून इधर से गिरफ्त में आया छात्रा को गोली मारने वाला

ख़बर शेयर करें

देहरादून- देहरादून में पुलिस की गिरफ्त में आया छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले खूनी प्रेमी । आपको अवगत करा दें कि इस ने सरेआम छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाइक और पिस्टल घटनास्थल पर ही छोड़ फरार हो गया था। पुलिस ने गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में पहुंचाया। जिसके बाद चिकित्सा उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले को एकतरफा प्यार से जोड़कर जांच में आगे बढ़ रही है। तो वहीं पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।मृतक छात्रा हरिद्वार के ज्वालापुर की रहने वाली है। जो सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज से डी-फार्मा की पढ़ाई करने के लिए देहरादून में रहती थी। वहीं प्रेमी आदित्य तोमर शामली का रहने वाला है और अपनी सनक के चलते छात्रा पर कॉलेज हॉस्टल के सामने छात्रा पर गोलियां दाग दी, साथ ही एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने घटना का खुलासा किया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को देहरादून के आईएसबीटी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad