उत्तराखंड-(Big news) इन शिक्षकों को रिटायरमेंट करने की तैयारी में शिक्षा महकमा

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड का शिक्षा महकमा गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों के अनिवार्य रिटायरमेंट के लिए फार्मूला तैयार करने में लगा है शिक्षा विभाग 20 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक जो गंभीर रूप से बीमार हैं उनको आधार बनाते हुए रिटायरमेंट के लिए पात्र शिक्षकों की सूची तैयार करने की कवायद शुरू करने वाला है। महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि रिटायरमेंट की प्रक्रिया के लिए सभी पहलुओं का अध्ययन कर सर्व सम्मत नीति बनाई जाएगी। जिसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग 20 साल की सेवा के बाद सेवा अवधि को मानक बनाने पर विचार कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad