उत्तराखंड: -(big news) प्रदेश को मिली पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचित हुई विधासभा अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

देहरादून-प्रदेश में ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार एक महिला को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है। आपको बता दें की ऋतु खंडूरी भूषण को विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋतु खंडूरी पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी की बेटी है और 2022 में कोटद्वार से विधायक बनी हैं। इससे पहले यमकेश्वर से 2017 में भी ऋतु खंडूरी ने विधायक का चुनाव जीत चुकी है, साथ ही ऋतु खंडूरी ने तीन किताबे प्राचीन , मध्य , आधुनिक भारत पर लिखी है।विधनसभा अध्यक्ष की कुर्सी से उठते हुए बंशीधर भगत विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से बोले – तुम्हें बधाई हमारी विदाई, साथ ही ऋतु खंडूरी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी प्रदेश में महिला को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है ये महिलाओं का सम्मान है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण को निर्विरोध उत्तराखण्ड की विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज का दिन राज्य के लिए ऐतिहासिक है, मातृशक्ति के रूप में हमें पहली महिला स्पीकर मिली है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad