उत्तराखंड:(Big News) यूपी से स्मैक लाकर यहां करता था तस्करी, पुलिस ने लिया दबोचा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: प्रदेश के कुमाऊं मंडल में भी स्मैक का प्रचलन लगातार बढ़ रहा और कई तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही भी देखने को मिलते रही है, वही हल्द्वानी में लगातार स्मैक पकड़ी जा रही है। फिर एक तस्कर को हल्द्वानी पुलिस ने दबोचा है। आज सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने खुलासा करते हुए बताया कि मंडी चौकी और एसओजी ने चैकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा, जिसके पास से 68 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम हसीब पुत्र सलीम अहमद निवासी मानपुर बहेड़ी यूपी बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। तस्कर ने बताया कि वह पुरानी आईटीआई बरेली रोड पर एलईडी बॉश नाम से एलईडी का कार्य करता है। वह बरेली से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में महंगे दामों पर बेचता था। लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad