उत्तराखंड-(बिग न्यूज) टनकपुर-चंपावत नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे की पूरी अपडेट

Ad
ख़बर शेयर करें

चंपावत:रविवार की रात करीब दस बजे टनकपुर- चम्पावत नेशनल हाईवे पर धौन के समीप हुए सड़क हादसे में रीठा साहिब से लौट रहे 25 सिख तीर्थयात्री घायल हुए हैं। जिनमें से सात को हालत गंभीर होने के चलते एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया है। वहीं 18 लोगों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। 17 तीर्थ यात्रियों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद प्रशासन ने रेन बसेरे में ठहराया गया।

जिला आपदा कंट्रोल रूम द्वारा जारी सूचना के मुताबिक दिनांक 18.06.2023 को समय लगभग 10:04 PM पर पुलिस कंट्रोल से जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को सूचना प्राप्त हुई कि श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा से पंजाब के लिये जा रही एक बस संख्या- PB 03BL6231 राष्ट्रीय राजमार्ग-09 धौन के पास पलट गयी है। बस में लगभग 61 व्यक्ति सवार बताये गये। घायल व्यक्तियों को मौके से स्थानीय निवासी तथा पुलिस- एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर तत्काल 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय चम्पावत में उपचार हेतु लाया गया। 07 गम्भीर घायलों को 108 के माध्यम से उपचार हेतु STH हल्द्वानी रवाना किया गया। इन गम्भीर घायलों के साथ इनके परिवार के 08 सदस्य भी जिनको मामूली चोटें आयी थीं, वह भी STH हल्द्वानी रवाना हुये। 18 सामान्य घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय चम्पावत में चल रहा है। इनके साथ इनके परिवार के 08 लोग जिला चिकित्सालय चम्पावत में हैं। 17 यात्रियों को जिला चिकित्सालय चम्पावत में प्राथमिक उपचार के बाद रैन बसेरा चम्पावत में ठहराया गया है। 03 यात्री बस के साथ धौन में रूके हैं।

हादसे में घायल व्यक्तियों का विवरण :-

1- निक्षत्तर सिंह, उम्र 67 वर्ष, निवासी जिला रोपड / रूपनगर, पंजाब
2- सुरेन्द्र कौर, उम्र 69 वर्ष
3- कुलदीप कौर, उम्र 70 वर्ष
4- हरवंश कौर उम्र 70 वर्ष 5. हरमेस कौर उम्र 40 वर्ष
6- नवदीप, उम्र 11 वर्ष
7- नवजोत कौर 12 वर्ष 8. दर्शन सिंह, उम्र 60 वर्ष
9- दीलप्रीत सिंह, उम्र 13 वर्ष
10- बन्ना सिंह, उम्र 65 वर्ष 11. विमला देवी, उम्र 65 वर्ष
12- शकुन्ताला देवी उम्र 64 वर्ष
13- रशपाल कौर उम्र 46 वर्ष
14- हरबीर सिंह उम्र 72 वर्ष
15- कमलेश कौर उम्र 65 वर्ष
16- मनजीत सिंह उम्र 35 वर्ष 17. बलराम सिंह उम्र 28 वर्ष
18- निक्षत्तर उम्र 65 वर्ष

रेफर किये गये घायलों का विवरण :-
1- लवप्रीत कौर, उम्र 15 वर्ष
2- सुश्री मनजीत कौर, उम्र 65 वर्ष
3- गुरूदेव, उम्र 70 वर्ष
4- कमलेश कौर उम्र 65 वर्ष
5- सुश्री शरनप्रीत कौर उम्र 5 माह
7- अगमजोत सिंह, उम्र 11 वर्ष

जिला आपदा कन्ट्रोल रूम चम्पावत को सूचना प्राप्त होते ही तत्काल अपर जिलाधिकारी, चम्पावत, उप जिलाधिकारी, चम्पावत, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, चम्पावत तथा तहसीलदार चम्पावत को उक्त सूचना से अवगत कराया गया। जिला चिकित्सालय चम्पावत के चिकित्साधीक्षक को आपातकालीन सेवायें Activate करने हेतु सूचना दी गयी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad