उत्तराखंड:(बड़ी खबर ) यहां गुलदार की धमक गुलदार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर किया हमला कर किया घायल

ख़बर शेयर करें

रानीखेत : बीते कुछ वर्षों में प्रदेश की अगर बात करें तो मानव पर गुलदार के हमले बढ़े हैं इन हमलों में कइयों को अपनी जान तक गवानी पड़ी है।बीते रोज शाम रानीखेत ग्राम सोला गुलदार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल‌ कर दिया।

इस घटना के बाद‌ गांव क्षेत्र में दहशत‌ का माहौल है।जानकारी के अनुसार आज सायं लगभग 5.30 बजे ग्राम सौला द्वितीय की आंगनबाड़ी कार्यकत्री दीपा गुणवन्त पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे दीपा गुणवन्त गंभीर रूप से घायल हो गई गुलदार के आतंक से क्षेत्र में डर का माहौल है । ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में ‌कोई अप्रिय घटना घटे इससे पहले वन विभाग को‌ सतर्क हो जाना चाहिए और तुरंत उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad