उत्तराखंड-(Big news)हरदा ने फेसबुक पोस्ट के जरिये कांग्रेस से अपने को निष्कासित करने की मांग क्यों की?

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: राज्य में लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस जबरदस्त गुटबाजी से दो दो हाथ कर रही है। गत दिवस कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर चुनाव में टिकट के नाम पर बड़ी रकम जुटाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद हरदा ने फेसबुक पोस्ट के जरिये पलटवार करते हुए खुद के ही निष्कासन की मांग ही कर दी। हरीश रावत ने कहा कि पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप बेहद गंभीर है। यह आरोप ऐसे व्यक्ति पर लगा है जो कि मुख्यमंत्री रहा, प्रदेश अध्यक्ष रहा, महासचिव रहा। साथ ही कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य भी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad