उत्तराखंड:-(बिग न्यूज) स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड धन सिंह रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड सड़क दुर्घटनाओं की खबरें इन दिनों लगातार सामने आ रही हैं । आज की बड़ी खबर सामने आ रही है, स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। मंत्री धन सिंह रावत के साथ कई और लोग भी कार में सवार थे बताया जा रहा है कि थलीसैंण से देहरादून के बीच में यह कार दुर्घटना हुई। पाले के कारण कार सड़क पर पलट गई, फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। इलाज के लिए सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।बताया जा रहा है कि कार में धन सिंह रावत के साथ यूसीएफ के चेयरमैन मातवर सिंह रावत और जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र रावत सहित उनका स्टाफ मौजूद था जिनको हल्की-फुल्की चोटें आई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad