उत्तराखंड-(बिग न्यूज)यहां स्मैक की बड़ी खेप के साथ तस्करी के आरोप में 2 गिरफ्तार ,पहाड़ी जिले बागेश्वर ,पिथौरागढ़,अल्मोड़ा तक भी चलता था इनका ये काला कारोबार

ख़बर शेयर करें

आज डीआइजी नीलेश आनन्द भरणे ने खुलासा करते हुए बताया कि स्मेक तस्करी में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार है। जिनके पास से 512 ग्राम स्मेक बरामद हुई है।डीआइजी भरणे ने कहा कि बेलबाबा के पास मुखबिर की सूचना पर चैकिंग की गई। इस दौरान दो युवक कार से उतरकर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सारिक अली पुत्र मंजूर अली बरेली यूपी बताया। जबकि दूसरे ने शहीद पुत्र रुमाल शाह निवासी टनकपुर रोड बनभूलपुरा बताया।पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से खरीदकर हल्द्वानी शहर के अलावा पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर जिलों में ऊंचे दामों में बेचते थे।
स्मैक की कीमत 51 लाख बताई गई है। एसएसपी पंकज भट्ट के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अभी तक सतानब्बे लाख की स्मैक पकड़ी का चुकी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad