उत्तराखंड-(Big news) यहां एक्शन में कुमाऊं कमिश्नर, 14 जमीनी फर्जीवाड़े मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- हल्द्वानी में इन दिनों जमीनी फर्जी वालों के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है कमिश्नर का जनता दरबार हो या आईजी का जनता दरबार या फिर जिलाधिकारी के जनता दरबार सभी जगह जमीनी फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं । लिहाजा अब प्रशासन ऐसे मामलों में सख्त नजर आ रहा है कुमाऊं कमिश्नर के निर्देश के बाद अब जमीनी फर्जीवाड़े मामले में मुकदमा दर्ज होंगे ।

हल्द्वानी सर्किट हाउस में कुमाऊं कमिश्नर ने कुमाऊं मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा की। जिसमें 14 मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। सर्किट हाउस में कुमाऊं कमिश्नर आईजी कुमाऊं सहित मंडल के सभी अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिसमें कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 37 लैंड फ्रॉड के मामलों की समीक्षा की गई। जिनमें जमीनी फर्जीवाड़ा और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा एक जमीन को कई बार बेचने जैसे मामले थे, यही नहीं भू माफियाओं ने कई सरकारी जमीनों को भी बेच दिया है। लिहाजा समीक्षा करते हुए नैनीताल जिले के 6 मामले और उधम सिंह नगर के 5 मामले पिथौरागढ़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथी कुमाऊं कमिश्नर ने जमीन खरीदने वाले लोगों को जमीन खरीदने से पहले पूरी तरह से खोजबीन करने के सुझाव दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad