उत्तराखंड: (Big news) हल्द्वानी बनभूलपुरा में बीते रोज हुवे उपद्रव में चार की मौत, कर्फ्यू जारी, और…
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में अगले आदेश तक जारी रहेगा कफ्यू ।
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बीते रोज हुए उपद्रव में चार लोगों की मौत हो गई है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने दूरभाष पर बताया इस पूरे उपद्र के दौरान चार लोगों की मौत हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस के दरोगा और कई जवान घायल हुए हैं। कई वाहनों को उपद्रवियों ने आग भी लगाई है।फिलहाल हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद की गई है। सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को भी बंद करने की निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। हालात पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कहा उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ मुकदमा भी किया जाएगा। साथ ही जो भी नुकसान कल की घटना से हुआ है उसकी वसूली भी उपद्रवियों से की जाएगी।

