उत्तराखंड: (बिग न्यूज) कुमाऊं में यहां गुलदार ने महिला पर हमला कर किया ज़ख़्मी

ख़बर शेयर करें

रानीखेत: आज मंगलवार प्रात: ताड़ीखेत विकासखण्ड अंतर्गत सिंगोली गांव में गुलदार ने खेत पर काम कर रही महिला पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।घायल महिला को यहां जीएसएम राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में भर्ती कराया गया‌ है।आज प्रातः करीब साढ़े नौ बजे ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत ग्राम सिंगोली में खेत में खुबानी कर रही कमला देवी ( ‌65वर्ष ) पत्नी स्व मोहन सिंह को गुलदार ने हमलाकर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया।शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। घायल महिला को यहां जीएसएम राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad