उत्तराखंड-(बिग न्यूज) प्रदेश में17 PCS बनेंगे IAS, एक PCS ने नही छोड़ा कैडर

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा यानी पीसीएस के 17 अफसर जल्द भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस में शामिल हो जाएंगे इन सभी अधिकारियों ने अपना संवर्ग बदलने की सहमति दे दी है। 18 पीसीएस अधिकारियों में से केवल एक अफसर गिरधारी सिंह रावत ने पीसीएस संवर्ग न छोड़ने की वजह से वह आईएएस नहीं बन पाएंगे उन्होंने आईएएस संवर्ग में शामिल होने पर इच्छा पत्र नहीं दिया है। मुख्यमंत्री धामी के अनुमोदन के बाद यह प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भेज दिए गए हैं लिहाजा अगले कुछ दिनों में राज्य को 17 आईएएस अधिकारी मिल जाएंगे।जिन अफसरों ने आईएएस बनने के लिए इच्छा पत्र दिया है उनमें मेजर योगेंद्र यादव, उदय राज सिंह, देव कृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडे, राजेंद्र कुमार, ललित मोहन रयाल, कमेंद्र सिंह, राजेंद्र यादव, आनंद श्रीवास्तव, हरीश कांडपाल, संजय खेतवाल, नवनीत पांडे, मेहरबान बिष्ट, आलोक पांडे, बंशीधर तिवारी, रुचि मोहन रयाल, झरना कमठान शामिल है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad