उत्तराखंड -(बिग न्यूज) सूबे के इन पांच जनपदों में अलर्ट घने कोहरे का
ADVERTISEMENTS
आज कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई तो कई जगह हल्का कोहरा रहा। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाया रहा। वहीं, अगले कई दिन पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

