उत्तराखंड -(बिग न्यूज) जारी पाले और कोहरे का अलर्ट , कई जगह टूटे ठंड के रिकार्ड

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। मैदानों में कोहरा और शीतलहर परेशान करेगी। मौसम निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार, यूएसनगर जिले में घना कोहरा छाया रहेगा। दोनों जिलों में शीत दिवस की भी आशंका है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पौडी, नैनीताल के मैदानी इलाकों में रात व सुवह कुछ कोहरा छाया रह सकता है।हल्द्वानी- हल्द्वानी में सर्दी का सितम जारी है। गुरुवार सुबह भी शहर कोहरे की चादर से ढका रहा। घना कोहरा व शीतलहर चलने के कारण न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में सीजन के सबसे ठंडे दिन में लोगों की कंपकंपी छूटती रही।हल्द्वानी शहर सुबह से कोहरे की चादर से ढका रहा। करीब 10 बजे के बाद हल्की धूप निकली। हालांकि ठंडी -हवाओं के चलते धूप भी बेअसर रही। कोहरे से सुबह वाहनों का संचालन भी प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन लाइट जला कर रेंगते नजर आए। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया, गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 10, जबकि न्यूनतम 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा।हल्द्वानी कोहरा बढ़ने से रोडवेज बसों की रफ्तार कम हो गई है। सामान्य दिनों में दिल्ली और देहरादून से हल्द्वानी तक बसें लगभग छह घंटे में पहुंच जाती हैं। वहीं गुरुवार को कोहरा होने से बसें दो घंटे की देरी से पहुंची। अन्य रूटों का भी कुछ ऐसा ही हाल है। परिवहन निगम के एआरएम एसएस विष्ट ने बताया कि ठंड और कोहरा होने से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बसों की संख्या भी कम हुई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad