उत्तराखंड -(बिग न्यूज) ऐसा रहेगा अगले 5 दिन मौसम

ख़बर शेयर करें

देहरादून–मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार से पांच दिनों तक पूरे प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, साथ ही तापमान सामान्य से ऊपर रहने के आसार है, मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि आगामी चार से पांच दिनों की अगर बात करें तो पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम सामान्य बना रहेगा,साथ ही प्रदेशभर में तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अंदेशा है, विक्रम सिंह ने कहा कि तापमान बढ़ने के साथ ही शासन प्रशासन को वनाग्नी की घटनाओं पर भी बारीकी से नजर रखने की जरूरत है ताकि बढ़ते तापमान के साथ वनाग्नी की घटनाएं प्रदेश में फिर विकराल रूप न ले सके, हालांकि 20 मई से एकबार फिर मौसम करवट बदल सकता है।वहीं बागेश्वर में आज दोपहर दो बजे बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई है इस बारिश से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad