उत्तराखंड-(बिग न्यूज) जानिए 20 अक्टूबर तक मौसम का हाल, जानिए मानसून की विदाई हो गई क्या?

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है , मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में 20 अक्टूबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के सभी जनपदों में 19 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा वही 20 अक्टूबर को पर्वतीय जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।वहीं 18 अक्टूबर को भी सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।वही 19 अक्टूबर को भी राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।वही 20 अक्टूबर को राज्य के उत्तरकाशी बागेश्वर पिथौरागढ़ चमोली रुद्रप्रयाग जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड से हुई मानसून की विदाई

मौसम विभाग ने उत्तराखंड से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी। विभाग के निदेशक डा. बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में 20 जून से मानसून सक्रिय होता है। लेकिन इस बार 29 जून से राज्य में मानसून की बारिश का दौर शुरू हुआ था। इसी तरह मानसून के उत्तराखंड से विदा होने की तिथि 30 सितंबर है लेकिन इस बार 14 दिन देरी से 14 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ। राज्य में औसत से तीन फीसदी कम बारिश हुई। इसे सामान्य स्थिति माना जाता है।