उत्तराखंड : (बिग न्यूज) यहां मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक पर तेंदुए का हमला, STH में भर्ती

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के गौलापार में वन्यजीवों के हमले होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज सुबह सुंदरपुर रैकवाल गांव के मानपुर में मॉर्निंग वॉक पर गए गांव के युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्राम प्रधान नीरज रैकवाल ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। और घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी भी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। घटना के बाद से गांव में एक बार फिर वन्य जीवों की दहशत फैल गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad