उत्तराखंड- (बिग न्यूज) यहां व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में

ख़बर शेयर करें

काशीपुर- प्रदेश में अपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं।उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर से एक और आपराधिक वारदात की खबर सामने आ रही है यहां काशीपुर कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गांव जुड़का में बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।इस पूरी घटना की सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी। महल सिंह नाम का युवक घर में बैठकर चाय पी रहे था कि तभी बाइक सवार दो युवक घर के बाहर आए, एक युवक घर के अंदर घुस गया और महल सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी में घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। और पूरे मामले से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad