उत्तराखंड -(बिग न्यूज) हल्द्वानी रेल यात्रियों के लिए खबर, यह दो ट्रेन, इतने दिन के लिए निरस्त हुई

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: यात्रियों के लिए बड़ी खबर है कि मुरादाबाद- सहारनपुर रेल खंड में चकराजमल स्टेशन में निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों निरस्त किया गया है। ऐसे में हल्द्वानी काठगोदाम, देहरादून और ऋषिकेश से ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। भारतीय रेलवे ने मुरादाबाद- सहारनपुर रेल खंड में चकराजमल स्टेशन पर चल रहे मरम्मत के कार्य को देखते हुए देहरादून से काठगोदाम तक चलने वाली नैनी दून एक्सप्रेस के साथ ही ऋषिकेश से चंदौसी के लिए चलने वाली ट्रेन को रद्द किया है।भारतीय रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली नैनी दून एक्सप्रेस का संचालन 20 से 23 सितंबर तक बंद रहेगा। जबकि ऋषिकेश से चंदौसी के लिए चलने वाली ऋषिकेश- चंदौसी ट्रेन 19 से 23 सितंबर को सेवा नहीं देगी। वहीं चंदौसी से ऋषिकेश के लिए चलने वाली ट्रेन का संचालन 20 से 24 सितंबर तक बंद रहेगा। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए भरोसा दिलाया है कि रेलवे स्टेशन में मरम्मत का काम जल्द से जल्द पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad