उत्तराखंड-(BIG NEWS) अब होगा महंगा रोडवेज बस में सफर करना , देखिए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में अब सफर करना महंगा होने जा रहा है। उत्तराखंड रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को महंगाई का जोर का झटका बहुत ही धीरे से लगा है। हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड में कई शहरों के बीच सफर करने के लिए बस यात्रियों को अब अधिक रुपये चुकाने होंगे।

कई रूटों पर किराये की नई दरें 01 अप्रैल से लागू हो जाएंगी।टोल टैक्स बढ़ने का असर किराये पर भी पड़ेगा। किराये में पांच से 12 रुपये की तक बढ़ोतरी हो सकती है। किराया सिर्फ उन्हीं रूटों पर बढ़ेगा, जिन पर टोल प्लाजा लगे हैं। बाकी रूटों पर किराया यथावत रहेगा। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) के पास करीब 1300 बसों का बेड़ा है। इसमें 90 फीसदी बसें ऐसी हैं, जो रोज टोल प्लाजा से आवाजाही करती हैं।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिरकण (एनएचएआई) ने एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर दी है। टैक्स की नई दरें एक अप्रैल से लागू होनी हैं।इसका सीधा असर पर रोडवेज बस किराये पर भी पड़ेगा। दिल्ली के किराये में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी, क्योंकि इस रूट पर तीन टोल प्लाजा हैं। इसके अलावा कुमाऊं रूट पर भी टोल प्लाजा हैं।हरिद्वार-ऋषिकेश का किराया भी बढ़ेगा: देहरादून से

हरिद्वार-ऋषिकेश के साथ ही पहाड़ों में जाने वाली रोडवेज की दैनिक बस सेवाओं का किराया भी बढ़ेगा।सभी बसें लच्छीवाला टोल प्लाजा से आवाजाही करती हैं। नई टैक्स दरों के मुताबिक, एक अप्रैल से इस प्लाजा पर टोल टैक्स में साढ़े छह फीसदी तक का इजाफा होगा। रोडवेज बसों को अभी तक 165 रुपये टैक्स देना पड़ता था, जो अब 170 रुपये हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad