उत्तराखंड :(बिग न्यूज) कुमाऊं में यहां DM के छापे के बाद नींद से जाग रहे अधिकारी
हल्द्वानी : आमजन मानस द्वारा निर्धारित शुल्क से अतिरिक्त शुल्क लिये जाने की शिकायत के क्रम में गुरदेव सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), अरविन्द पाण्डेय, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क-सुरक्षा) एवं बिपिन कुमार सिंह, सहायक सम्भगीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हल्द्वानी द्वारा संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर स्थापित कॉमन सर्विस सेन्टर एवं अन्य ऑनलाईन सेवा प्रदाता संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित संस्थाओं के प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया है कि संस्था में आने वाले आवेदकों से शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन को सम्बन्धित संस्था के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु संस्तुति कर दी जायेगी।
ADVERTISEMENTS

