उत्तराखंड- (big news) UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी गोवा से

ख़बर शेयर करें

देहरादून:यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला सुर्खियों में बना हुवा है एसटीएफ लगातार गिरफ्तारियां कर रही है अब तक 30 गिरफ्तारियां हो गई हैं।अब उत्तर प्रदेश के नकल माफिया का गुर्गा गोवा से गिरफ्तार किया गया है।
देहरादून । पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ और साक्ष्यों पर एसटीएफ की एक टीम को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था जहा पर अभियुक्त फिरोज हैदर को नॉर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।अभियुक्त फिरोज हैदर लखनऊ के माफिया गिरोह का सदस्य था जो परीक्षा के प्रश्न पत्र लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी आया और शशिकांत को उपलब्ध कराया गया था। गहन पूछताछ और साक्ष्यो से अभियुक्त का धामपुर जाना और वहा के नकल माफिया केंद्रपाल से संपर्क में होने की भी पुष्टि हुई है।अभियुक्त का नाम/पता
फिरोज हैदर पुत्र सैयद मोहम्मद रिजवी निवासी प्लॉट नंबर 2 श्याम विहार कॉलोनी सीतापुर रोड लखनऊ है। अब तक STF ने इस मामले में 30 वी गिरफ्तारी कर बड़ी सफलता हासिल की है,इसके बाद और माफिया शिकंजे में आने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad